देवभूमि न्यूज 24
1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 62वें जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। पीएम ने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने और नशामुक्त समाज के प्रयासों की सराहना की।
2. अमित शाह बोले – कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, राहुल का नाम लिए बिना कहा- प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा, जनता के बीच जाएं।
3. ‘सभी को नमस्ते, मुझे खुशी हो रही है…’ – सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर एंट्री मारी, पहला VIDEO शेयर किया।
4. सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर आईं, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, नई किताब का वीडियो शेयर किया जो 10 नवंबर को लॉन्च होगी।
5. सऊदी के एयरपोर्ट और तेल ठिकानों पर हूती विद्रोहियों का हमला, 1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल। 16 दिन में 6 बड़े हमले।
6. CJP नेता सौरव-आशुतोष दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, क्राइम ब्रांच से और समय मांगा।
7. रक्षा मंत्रालय सेना के लिए 770 करोड़ के रडार खरीदेगा, जो फाइटर जेट और छोटे ड्रोन को ट्रैक करेंगे।
8. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया, तुर्किये में बनी पिस्टल और दो IED बरामद।
9. ‘इस गद्दार का सरदार कौन?’ – भाजपा नेता गौरव भाटिया का राहुल गांधी पर तीखा हमला, मीर जाफर बताया।
10. दावा – प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की प्रदर्शनी से 70 फोटो हटाईं गईं, रेहान बोले- कलाकारों को सेंसर किया जा रहा है।
11. बेटे पर गर्व है – फोटो हटाए जाने से नाराज पिता रॉबर्ट वाड्रा बोले- और जगह भी है।
12. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत दौरा पूरा किया, विदेश मंत्री जयशंकर के साथ व्यापार, ऊर्जा और रक्षा पर चर्चा। जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी का दौरा भी किया।
13. रूबियो ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीरें शेयर कीं, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की बात कही।
14. टाइगर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने प्रैक्टिस की थी, 3 राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 हरियाणा से।
15. राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक बीकानेर में सबसे ज्यादा 39.47% मतदान।
16. सोना 3 दिन में 3 हजार, चांदी 9 हजार सस्ती – 10 ग्राम सोना 1.43 लाख, चांदी 2.01 लाख पर।
17. सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, 73,200 पर कारोबार, निफ्टी भी 200 अंक नीचे।
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
देश दुनिया गांव देहात की खबरों का दर्पण