डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन कथा को पर्दे पर लाएंगे मधुर भंडारकर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – मुंबई
हितेश जैन, ब्यूरो

नेशनल अवॉर्ड विजेता और पद्मश्री फिल्ममेकर मधुर भंडारकर अपनी आने वाली फिल्म ‘द वाइव्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘श्यामा – द मिसिंग चैप्टर’ रखा गया है। फिल्म को प्रोड्यूसर आदित्य कुमार हलवासिया द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और भंडारकर एंटरटेनमेंट और AKH वेंचर्स द्वारा संयुक्त रूप से बनाया जाएगा।

कैसी होगी फिल्म –
फिल्म में डॉ. मुखर्जी के जीवन और विरासत को दिखाया जाएगा। कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सबसे युवा वाइस-चांसलर बनने से लेकर स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में जवाहरलाल नेहरू के साथ कार्यकाल तक, उनकी यात्रा दृढ़ विश्वास और साहस से भरी रही।

फिल्म में सरकार के साथ उनके वैचारिक मतभेद, कैबिनेट से इस्तीफा, 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना और 1953 में जम्मू-कश्मीर में परमिट सिस्टम के खिलाफ उनके अभियान और हिरासत में उनकी मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों को भी दिखाया जाएगा।

यह फिल्म हिस्टोरिकल ड्रामा के साथ पॉलिटिकल थ्रिलर के अंदाज में बनाई जाएगी।

प्रोड्यूसर आदित्य कुमार हलवासिया ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक शक्तिशाली याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व साहस, दृढ़ विश्वास और राष्ट्र सेवा में है।”

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कहा, “पहली बार एक फिल्ममेकर के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को एक्सप्लोर करना चुनौतीपूर्ण है। श्यामा के जरिए मैं भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर लाना चाहता हूं।”

फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी, बाकी डिटेल्स अभी गुप्त रखी गई हैं।

देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
सिने जगत, देश दुनिया गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579