सोलन में स्कूली बच्चों ने दिया योग से नशा मुक्ति का संदेश

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – सोलन
यशपाल कपूर, ब्यूरो

प्रोजेक्ट पॉइंट की हिमाचल यूनिट सोलन द्वारा मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोज आंजी के परिसर में योग कार्यक्रम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम ‘नशा मुक्त युवा’ पहल के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी 100 सप्ताह के अभियान के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति गंभीर रूप से जागरूक करना, उन्हें एक स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक व राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में युवाओं की सार्थक सहभागिता को बढ़ावा देना था।

इस प्रेरणादायक अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की दृढ़ प्रतिज्ञा ली।

स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया और युवाओं से नशे से दूर रहकर योग और खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

देवभूमि संदेश – पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
समाचार, विज्ञापन:9816216579