शिलाई में इंदिरा गांधी जयंती पर 43 वीं स्मृति खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का 19 से 21 नवंबर को होगा आयोजन

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – शिलाई
कार्तिकेय तोमर

हिमालयन यूथ स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब शिलाई द्वारा 43वीं इंदिरा गांधी मेमोरियल खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक शिलाई में होगा। इस बार मुख्य आकर्षण कबड्डी लीग रहेगी, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

कबड्डी लीग में शामिल 8 टीमें –

  1. चुड़ेश्वर लेजेंड्स एंड सोशल ऑर्गेनाइजेशन, क्रांदिस
  2. लाधी योद्धा
  3. राजगढ़ टाइगर्स
  4. मां रेणुका जी टाइटंस
  5. शिलाई लायंस
  6. एचके स्पार्टन्स पाब
  7. महासू वारियर्स पश्मी बागर
  8. कफोटा वारियर्स

क्लब के महासचिव ने बताया कि खेल है पहचान, शिलाई है अभिमान के नारे के साथ इस आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
उन्होंने बताया कि सिरमौर के समस्त कबड्डी खिलाड़ी अपना पंजीकरण निर्धारित समय पर करवा लें सिरमौर के खिलाड़ियों को सिरमौर कबड्डी लीग तथा हिमाचल कब्बड्डी लीग यहीं से परखा जाएगा सभी टीमों के कोच या मौजूद रहेंगे तथा आपकी कितनी बोली लगेगी इसी प्रतियोगिता से आरम्भ होगी

देवभूमि संदेश – पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश