देवभूमि न्यूज 24 – नाहन, 24 अक्तूबर
उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब में आयोजित यमुना शरद महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
जानकारी के अनुसार उद्योग मंत्री 26 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे सतौन में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कफोटा तथा सायं 4 बजे शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
उद्योग मंत्री 27 अक्तूबर को प्रातः 11:30 बजे लोजा में राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 28 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
देवभूमि संदेश – पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश