सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें – 26 अक्टूबर सोमवार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

1. पीएम ने ओडिशा में आरबीआई डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया, मुंबई वाला खराब हुआ तो यह बैकअप देगा; बैंकिंग-पेमेंट सिस्टम नहीं रुकेंगे।

2. खड़गे बोले – मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा, पटना में ‘मोदी नहीं जाएंगे’ कहने वाले शख्स को पीटा; शाह बोले – खड़गे ने मर्यादाएं तार-तार कीं।

3. खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान से भड़की भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान।

4. खड़गे बोले – दिल्ली वाली रैली पर आज फैसला लेंगे, विपक्षी नेताओं से चर्चा ज़रूरी, व्यापारियों का लेटर मिला; मांग – 1 नवंबर की रैली टालें।

5. पूर्व जस्टिस कौल बोले – सीजेआई चंद्रचूड़ सरकार के सामने झुके, जजों की नियुक्ति पर रवैये की आलोचना की; रिटायरमेंट के ढाई साल बाद किताब लिखी।

6. ‘कुछ देश राजनीतिक हिसाब-किताब करते हैं’, अमेरिका के पाकिस्तान से संबंध बनाए रखने की बात पर जयशंकर का तंज।

7. जामिया में चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, विरोध-प्रदर्शन के बीच कैंपस के गेट बंद; स्टूडेंट्स हिरासत में, सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

8. कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 517 लोग शामिल हुए, पिछला रिकॉर्ड 303 का था; 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा मेला।

9. हैदराबाद में गर्मी जैसा जलसंकट, 233% बढ़ी टैंकरों की मांग, 20 हजार बोरवेल सूखे, बासर यूनिवर्सिटी में क्लासेज ऑनलाइन होंगी।

10. जम्मू के शिव मार्केट में भीषण आग, 35 से 40 दुकानें और एक होटल खाक; करोड़ों रुपये का नुकसान।

11. 140 की रफ्तार से आ रहा है चक्रवाती तूफान, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट।

12. शेयर बाजार में इस हफ्ते 5 आईपीओ आएंगे, कंपनियां टोटल 2600 करोड़ जुटाएंगी; 26 से 29 अक्टूबर के बीच ओपन होंगे।

13. 80 साल के लूला चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने, फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया; पहले राउंड में पिछड़ने के बाद जीते, 37 साल बाद हुआ ऐसा।

देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ