सिरमौर प्रवास के दौरान पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों में लोगों से की मुलाकात
*देवभूमि न्यूज 24*
रघुवीर सिंह तोमर, ब्यूरो
सिरमौर:उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान पांवटा साहिब और सतौन स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विश्राम गृहों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों एवं शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579