देवभूमि न्यूज 24 – कुल्लू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206.32 करोड़ रुपये लागत की 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। इसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 65 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाएं तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र की 141.32 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाएं शामिल हैं।
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में –
मुख्यमंत्री ने पिरड़ी में पिरड़ी-तरलोगी मार्ग पर 28.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 110 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया। मोहल में 7.25 करोड़ से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, कुल्लू में 8.07 करोड़ से बनने वाले जीआईसी सब स्टेशन तथा शास्त्री नगर में 20.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वेलनेस सेंटर का शिलान्यास भी किया।
बंजार विधानसभा क्षेत्र में –
बजौरा में पीएमजीएसवाई-4 के तहत 8.88 करोड़ से धारा बरसोगी सड़क, 81 लाख से नजन नाला से नजन रोड, 6.81 करोड़ से थेला जस्ता परली मार्ग, 9.74 करोड़ से बरनगी से मस्यार मार्ग, 1.09 करोड़ से बरनगी-चिपनी मार्ग, 8.80 करोड़ से सिधवा गौरीगढ़ से थनिचर मार्ग का शिलान्यास किया।
इसके अतिरिक्त 11.97 करोड़ से देउरी सुनाड़ सड़क, बीणी से खंदरागी सड़क 3.05 करोड़, चलेहण से देवगढ़ सड़क 6.35 करोड़, घरटगाड़ से कड़ाहील सड़क 3.05 करोड़, बठाड़ से शीलश्रृंगाड सड़क 9.45 करोड़, बागी कोठी-चौहनी से मियागी सड़क 7.03 करोड़, देउठा से ज्वाली सड़क 5.29 करोड़, गुशैणी पेखड़ी सड़क से तिन्दर गांव 8.49 करोड़, बलागाड़ से भरठीधार 3.84 करोड़, डिंबर चहरी से गुशैणी सराज सड़क 10.63 करोड़, टील से बछुट सड़क 4.30 करोड़, मंढी संपर्क सड़क 3.63 करोड़, गलवाधार से राम्भी सड़क 4.52 करोड़ और 9.15 करोड़ से जीभी रशाला सरठी सड़क का शिलान्यास किया गया।
गुशैणी में 2.73 करोड़ से बनने वाले 33 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास तथा नगर पंचायत बंजार के रौ-नाला में 5.62 करोड़ की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन किया।
देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ