बंजार के युवा नेता महेश शर्मा बने इंटक INBCWF के राज्य उपाध्यक्ष

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – बंजार

बंजार विधानसभा के युवा नेता महेश शर्मा को इंटक की आईएनबीसीडब्ल्यूएफ का राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

महेश शर्मा ने स्कूल की पढ़ाई सैंज से की है। 1995 में डिग्री कॉलेज कुल्लू में एनएसयूआई के कैंपस प्रेसिडेंट रहे। 2001 में युवा कांग्रेस ब्लॉक महासचिव और जिला सचिव, 2011 में युवा कांग्रेस चुनावों में मंडी लोकसभा के महासचिव बने। 2017 में जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष और 2023 में हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।

उन्होंने 2017 और 2022 में दो बार बंजार विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए आवेदन भी किया था। वर्तमान में वह जिला कुल्लू सेवादल के अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और सैंज संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

महेश शर्मा राजनीति के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय रहे हैं। 2017 में सैंज हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग शुरू करने व विभिन्न पदों को भरने के लिए भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। वह बंजार विधानसभा के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और विभागों में खाली पदों के मुद्दों को समय-समय पर प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। आपदा के दौरान निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया है।

देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ