देवभूमि न्यूज 24 – शिलाई
कार्तिकेय तोमर
सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक एवं दो द्वारा कार्यवाहक प्राचार्य श्री गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम अधिकारी यशपाल शर्मा के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन 26 अक्टूबर, 2026 को “Mission Renuka: Explore, Learn & Conserve” के अंतर्गत रेणुका जी का शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय भ्रमण आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों ने रेणुका जी झील, मंदिर एवं वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया और झील में नौकायन का आनंद भी लिया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को रेणुका जी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक विरासत से अवगत करवाया। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर भी चर्चा की गई।

शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत रेणुका जी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसके पश्चात “NSS Youth Leadership & Environmental Responsibility” विषय पर चर्चा हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने युवा नेतृत्व, सामाजिक सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका पर विचार साझा किए।
दिन के अंतिम सत्र में स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों और सीखी गई नई गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। इस प्रकार शिविर का छठा दिन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित रहा।
देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ