देवभूमि न्यूज 24 – उत्तर प्रदेश
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों के साथ सुल्तानपुर में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए योगी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
26 अक्टूबर को सुल्तानपुर दौरे के दौरान राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच होगी, साथ ही काफिले की सुरक्षा, एस्कॉर्ट और यातायात व्यवस्था में कहीं चूक तो नहीं हुई, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
IG किरण एस की अध्यक्षता में SIT
गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस करेंगे। सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को सदस्य बनाया गया है।
SIT को घटना के सभी पहलुओं की समग्र जांच कर जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव देने के निर्देश दिए गए हैं।
देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579