“यह मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म है”: AR रहमान ने नितेश तिवारी की Ramayana के स्केल और हंस जिमर के साथ कोलैब पर की बात

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – मुंबई
,हितेश जैन, ब्यूरो

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म Ramayana को लेकर उत्साह चरम पर है और म्यूजिक मेस्ट्रो एआर रहमान के ताजा खुलासे ने इसकी पुष्टि कर दी है कि यह एक ग्लोबल स्पेक्टेकल होने वाली है।

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा द्वारा बैक्ड इस मैग्नम ओपस में एआर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज हंस जिमर की जोड़ी साथ आई है, जबकि फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में हैं।

रहमान ने बताया कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। “यह मेरे करियर में अब तक का सबसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है। मैंने अपने जीवन में कभी इतनी बड़ी फिल्म नहीं की,” रहमान ने कहा। उन्होंने बताया कि वह साढ़े तीन साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और एल्बम का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा रिलीज हो चुका है, जिसमें ‘जय जय राम’ ट्रैक शामिल है।

फिल्म के विजुअल स्केल पर रहमान ने कहा कि DNEG का काम असाधारण है। “मैंने पहली दो रील्स देखीं, मैं दंग रह गया।”

हंस जिमर के साथ कोलैब पर रहमान ने बताया कि उनकी बॉन्डिंग 2009 से है, जब जिमर ने उन्हें 2012 में ऑस्कर पर परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया था। “जब मैं उनके स्टूडियो गया तो बहुत फ्रेंडली वाइब थी। वह बहुत एक्साइटेड थे कि आखिरकार हम साथ काम कर रहे हैं।” दोनों की सेशन लंदन, लॉस एंजिल्स और अबू धाबी में हुईं।

साउंडट्रैक बनाने की प्रक्रिया पर रहमान ने कहा कि कभी-कभी 13 अलग-अलग वर्जन के बाद वापस दूसरे या पहले वर्जन पर आना पड़ा। “यह प्रोसेस थोड़ा थकाऊ था, लेकिन अंत में संतोषजनक रहा।”

आखिरी तीन महीने काफी इंटेंस रहे, जिसमें सिर्फ 3-4 घंटे की नींद, और लगातार पांच शहरों – लॉस एंजिल्स, लंदन, बुडापेस्ट, मुंबई और चेन्नई में ट्रैवल कर स्कोरिंग की गई।

रहमान ने गर्व से कहा, “मुझे गर्व है कि यह मेरे करियर की शायद सबसे बड़ी फिल्म है। और यह अविश्वसनीय रूप से अच्छी दिख रही है। मुझे गर्व है कि हम इस धरती की संस्कृति को दुनिया के सामने ले जा पा रहे हैं, जहां सोनी पहली बार 70,000 स्क्रीन्स पर इसे डिस्ट्रीब्यूट कर रही है।”

जब उनसे फिल्म के म्यूजिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – “Epic. Really epic.”

देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
सिने जगत,देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579