सिरमौर में पुलिस आरक्षी भर्ती शुरू, पहले दिन 395 महिला अभ्यर्थी पास

Share this post

DIG अंजुम आरा की अध्यक्षता में नाहन पुलिस लाइन में हो रहा आयोजन

देवभूमि न्यूज 24 – नाहन
देवभूमि न्यूज 24

जिला सिरमौर की पुलिस लाइन नाहन में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक महिला व पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता एवं शारीरिक माप दंड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया पुलिस उप महानिरीक्षक Ms. अंजुम आरा की अध्यक्षता में चल रही है।

27 से 30 अक्टूबर तक महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। सिरमौर जिले की कुल 3314 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कॉल लेटर जारी किए गए हैं।

आज पहले दिन 27 अक्टूबर को 1014 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 856 ने भाग लिया और 395 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा पास करने में सफल रहीं।