देवभूमि न्यूज 24
राजबन (सिरमौर)। भारतीय मजदूर संघ जिला सिरमौर की एक महत्वपूर्ण बैठक विगत दिनों सीसीआई राजबन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा ने की। इस दौरान मजदूरों की विभिन्न मांगों और आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मजदूरों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। संघ के अनुसार, कई मांगों को मौके पर ही पूरा किया गया, जबकि अन्य मांगों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य और उनकी समस्याओं को लेकर भी विशेष चर्चा हुई।
आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे पर दिया आश्वासन
बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा ने कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कर्मचारी एकजुट होकर संघ का साथ देते हैं और अगली सरकार बनती है, तो हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा का आभार व्यक्त किया तथा मजदूरों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
भारतीय मजदूर संघ जिंदाबाद!
त्याग, तपस्या और बलिदान!
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579