*देवभूमि न्यूज 24*
शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) शिमला द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोटू, शिमला में बच्चों के अधिकारों और संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही गतिविधियों के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा और इस बारे में जनता में जागरूकता पैदा करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव (सीनियर सिविल जज-कम-एसीजेएम) श्री उमेश वर्मा ने की। उन्होंने छात्रों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015, पोक्सो एक्ट 2012 और बाल अधिकारों से जुड़े अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) शिमला की संरक्षण अधिकारी डॉ. समा गर्ग ने बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण और उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को शोषण, दुर्व्यवहार या असुरक्षित स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कांस्टेबल संजीव नंबर 1645, साइबर क्राइम शिमला ने छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और इंटरनेट पर निजी जानकारी साझा करने के जोखिमों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के ज्ञान से सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए कानूनी जागरूकता देना था।
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया,प्रदेश गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579