*देवभूमि न्यूज 24*
शिमला। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में समीक्षा की गई।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए कि जिले में नई पंचायतों में जहां पहले से कोई डिपो नहीं है, वहां उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कई सोसायटियों ने डिपो को सबलेट कर दिया है, ऐसी शिकायतें मिली हैं, ऐसे डिपो के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
समीक्षा के अनुसार शिमला के शहरी क्षेत्रों में 62,445 लोगों को कवर करने का लक्ष्य है, जिसमें से 8,089 को कवर किया जा चुका है, जबकि 54,356 शेष हैं। नगर निगम शिमला में 53,230 के लक्ष्य के मुकाबले 6,267, बसंतपुर में 815 में से 245, ठियोग में 1,350 में से 439, चौपाल में 575 में से 322, जुब्बल में 510 में से 92, कोटखाई में 360 में से 102, रोहड़ू में 2,130 में से 220, रामपुर में 3,195 में से 402 को कवर किया गया है, जबकि नारकंडा में 280 के लक्ष्य के मुकाबले अभी कोई कवर नहीं हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 3,74,345 के लक्ष्य के मुकाबले 2,61,336 लोगों को कवर किया जा चुका है, जबकि 1,13,009 शेष हैं। मशोबरा में 57,625 में से 29,584, बसंतपुर में 20,305 में से 15,122, ठियोग में 49,741 में से 36,662, चौपाल में 63,407 में से 50,082, जुब्बल में 45,021 में से 17,182, रोहड़ू में 34,463 में से 25,946, छौहारा में 32,148 में से 27,781, रामपुर में 39,119 में से 31,413, ननखड़ी में 17,964 में से 14,354 और नारकंडा में 14,552 में से 13,210 को कवर किया गया है।
बैठक में जुलाई से सितंबर 2026 तक खाद्यान्न आवंटन की समीक्षा भी की गई, जिसमें चावल का आवंटन 1,698 क्विंटल और वितरण 1,402 क्विंटल, फोर्टिफाइड गेहूं के आटे का आवंटन 1,402 क्विंटल और वितरण 1,704 क्विंटल दर्ज किया गया।
साथ ही मध्याह्न भोजन योजना, गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए पोषण सहायता और 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों के लिए पोषण योजनाओं पर समन्वय मजबूत करने पर बल दिया गया।
जिले में 19 स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के प्रस्ताव
जिले में PDS को सुदृढ़ करने के लिए 23 स्थानों पर नई दुकानें खोलने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इनमें जुब्बल के झगटान, नारकंडा के खनेटी वार्ड-5, बड़ागांव के सराहन, चिड़गांव के सारीबासा देवरीधार, बसंतपुर के सुन्नी वार्ड-3, शिमला शहर के कुफ्टाधार वार्ड-2, रामपुर के सनारसा शाह, कलेंडा-मझेवटी के व्युथल, भोलाड़, कोटखाई के झड़गा, ठियोग के धमाली, शिमला के लोअर खलीनी वार्ड-24, टूटू के बड़ई ब्यारी, शिमला ग्रामीण के बलोग दुब्बल, छौहारा के डोडरा वार्ड-1, चौपाल वार्ड-1, नेरवा वार्ड-3, गोरली मझगांव वार्ड-6, रोहड़ू के शीलघाट वार्ड-5, पुजारली वार्ड-4, शिमला के टूटीकंडी ISBT के पास वार्ड-11, जतोग कैंट और शिमला ग्रामीण के घनेवग नेहरा के घरोग शामिल हैं।
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया,प्रदेश, गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579