*देवभूमि न्यूज 24*
*कार्तिकेय तोमर*
नाहन। जिला सिरमौर में पुलिस लाइन नाहन में दिनांक 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक महिला व पुरुष आरक्षी पद हेतु पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती पुलिस उप महानिरीक्षक Ms. अंजुम आरा की अध्यक्षता में हो रही है।
27 से 30 अक्टूबर तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित की जा रही है। सिरमौर जिले की कुल 3314 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती हेतु कॉल लेटर जारी किए गए हैं।
आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को जिला सिरमौर की कुल 1150 महिला अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे, जिनमें से 922 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से कुल 441 महिला अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा पास करने में सफल हुई हैं।
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया, प्रदेश ,गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579