देवभूमि न्यूज 24
शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके सरकारी आवास पर हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर के साथ मुलाकात की। इस दौरान हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने के लिए किए गए प्रयासों और समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हाटी समुदाय को करीब 60 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। उन्होंने हाटी समुदाय के अधिकारों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव, मेरा देश
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों को पढ़ते रहिए।
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9816216579