कुल्लू की देहुरीधार पंचायत में वैकल्पिक डाकघर शाखा खोलने की मांग

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

सैंज / कुल्लू। जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य महेन्द्र सिंह ने उपायुक्त कुल्लू को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत देहुरीधार में वैकल्पिक डाकघर शाखा का प्रावधान करने की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि सैंज तहसील की ग्राम पंचायत शैशर स्थित डाकघर बजाहरा के अंतर्गत दो पंचायतें शैशर व देहुरीधार आती हैं। शैशर पंचायत के बजाहरा गांव में डाकघर से संबंधित सभी कार्य होते हैं।

लेकिन ग्राम पंचायत देहुरीधार के दूर-दराज गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत दिव्यांग उपभोक्ताओं, बुजुर्गों तथा पेंशन, बचत खाता, IPPB, सुकन्या समृद्धि योजना, आवधिक खाता आदि के लिए आने-जाने में होती है।

महेन्द्र सिंह ने आग्रह किया है कि भारतीय डाक विभाग के डाकघर बजाहरा की शाखा कम से कम दो दिनों के लिए ग्राम पंचायत देहुरीधार के सिहण गांव में क्रियान्वित की जाए। स्थायी व्यवस्था न होने तक वे अपनी ओर से कमरे का प्रावधान करने को तैयार हैं।

निवेदक – महेन्द्र सिंह S/o श्री ठाकुर दत्त, गांव देहुरा, ग्रा.पं. देहुरीधार, सदस्य जिला शिकायत निवारण समिति, जिला कुल्लू, मो. 9805121015

देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579

देवभूमि न्यूज 24 पहाड़ की बात पहाड़ के साथ