देवभूमि न्यूज 24
हितेश जैन ब्यूरो, मुंबई
‘बॉर्डर 2’ की बड़ी सफलता के बाद अहान शेट्टी एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वह अपनी अगली फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं, जिन्होंने ‘रुस्तम’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। ज्ञानेंद्र वासुदेव द्वारा लिखी गई ‘सनकी’ मूल रूप से एक प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार और भावनाओं के साथ जबरदस्त और दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा।
फिल्म की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में शुरू होगी। बॉर्डर 2 में अभिनय और फिल्म की सफलता के बाद अहान ने अगली फिल्मों का चुनाव सोच-समझकर किया है। सनकी के बाद वह विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी कुछ और फिल्में भी हैं, जिनकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की संभावना है।
निर्देशक टीनू सुरेश देसाई अपनी बड़ी टीम के साथ पहले से ही भोपाल में मौजूद हैं और शूटिंग से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी गुप्त रखी गई है। निर्माता समय आने पर जानकारियां साझा करेंगे।
‘सनकी’ का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। फिल्म 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
देवभूमि न्यूज 24
मनोरंजन, देश दुनिया की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579