सिरमौर भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप रावत ने वोट चोरी और SIR पर कांग्रेस को घेरा

Share this post

सीएम सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पूछे तीखे सवाल

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने वोट चोरी एवं SIR के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से सवाल करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

रावत ने बताया कि क्या आप लोगों ने हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में अपनी सरकारें वोट चोरी से बनाई हैं? अगर वोट चोरी से बनाई है तो फिर तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

*कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता वोट चोरी एवं एसआईआर की आड़ में अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने में लगे हैं
कांग्रेस पार्टी पिछले 15 सालों से राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 सीटों पर सिमट कर रह गई है इसलिए कांग्रेस नेता देश और प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए वोट चोरी और एस आईआर का ढिंढोरा पीट रहे हैं
जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है वहां कोई वोट चोरी नहीं हुई, और जहां भाजपा की सरकार बनती है वहां कांग्रेस वोट चोरी का ढिंढोरा पीटती है

रावत ने कांग्रेस के तमाम नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर सचमुच में ही वोट चोरी एवं एस आई आर पर गड़बड़ी हुई है तो पहले तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपने पद से त्यागपत्र देकर फिर से चुनाव कराने की सिफारिश करें, ताकि आपके आरोप सही साबित हो सकें।

देवभूमि न्यूज 24
मेरा गांव मेरा देश

सिरमौर की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579