सोमवार, 02 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

🔶 दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च: जेपी नड्डा बोले- आज ही के दिन हुआ था सिखों का नरसंहार, राहुल गांधी अपनी राजनीति के लिए शहीदों को भूल गए।

🔶 आंध्र प्रदेश में छात्राओं पर आरी से हमले के आरोपी का एनकाउंटर: पुलिस सीन रिक्रिएशन के लिए ले जा रही थी, तभी आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस की गोली लगने से हालत गंभीर।

🔶 जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने: विद्रोही विधायकों ने खुद को बताया असली पार्टी, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें।

🔶 दिल्ली-NCR में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम और पुरानी गाड़ियों पर रोक: हरियाणा बॉर्डर पर लगी एक किलोमीटर लंबी कतार, नौ साल में अक्टूबर की हवा सबसे साफ।

🔶 CISF ने बदला 56 साल पुराना सुरक्षा ढांचा: अब पावर, स्टील प्लांट और बंदरगाहों के लिए बनाए जाएंगे अलग-अलग सेक्टर।

🔶 पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, बोले- केजरीवाल की गारंटियां पूरी नहीं हुईं। भाजपा में शामिल होने की तैयारी।

🔶 महादेव सट्टेबाजी ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार: ओमान में पकड़ा गया आरोपी, CBI की टीम भारत लेकर पहुंची। कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी।

🔶 सऊदी अरब के आभा शहर में राष्ट्रीय आपातकालीन चेतावनी जारी: लोगों को सुरक्षित कमरों में रहने के निर्देश दिए गए।

🔶 इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता एक मंच पर जुटे: रामलीला मैदान में भाजपा पर विपक्ष का तीखा हमला। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने खोला मोर्चा।

🔶 नेपाल की सबसे गहरी झील में बर्फबारी से छह भारतीय फंसे: पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर रवाना।

🔶 कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का बड़ा बयान: DW से बातचीत में कहा- कनाडा यूरोपीय संघ के साथ और मजबूत संबंध चाहता है।

🔶 दिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में तीन गिरफ्तार: आरोपियों में एक महिला भी शामिल, स्पेशल सेल SFJ के हैंडलर्स की तलाश में जुटी।

🔶 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर राहुल गांधी की रैली को लेकर अमित शाह का हमला: बोले- पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है यह कदम।

🔶 रेलवे ट्रैक के पास पांच घंटे तक फंसी रही तीन साल की मासूम: दिल्ली पुलिस ने झाड़ियों से बच्ची को सकुशल बाहर निकाला।

🔶 विपक्ष की रामलीला मैदान रैली से व्यापार को कितना नुकसान? CTI चेयरमैन ने कारोबार पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी।

🔶 दिल्ली में सांसों पर संकट गहराया: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदूषण बढ़ा, AQI में 144 अंकों का उछाल। BS मानक लागू।

🔶 पश्चिम एशिया संकट पर UAE की अपील: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का समाधान सैन्य कार्रवाई से नहीं, बल्कि कूटनीति से निकाला जाए।

🔶 MBA छात्र बना कारों के टायर चुराने वाला गिरोह का आरोपी: महिंद्रा थार को बनाता था निशाना, हैदराबाद पुलिस ने 15 पहिए बरामद किए।

🏆 खेल जगत की खबरें

🔷 पीवी सिंधु ने जीता सीजन का दूसरा खिताब: हिलो ओपन के फाइनल में लाइन क्यर्सफेल्ड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

🔷 NZ vs IND 5th T20I: टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स के शानदार अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने आखिरी टी-20 मुकाबला सात विकेट से जीता।

आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो। सुप्रभात!

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया और गांव-देहात की खबरों को पढ़ते रहिए।
समाचार एवं विज्ञापन: 9816216579