कुपवी छात्र कल्याण संघ (KSWA) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Share this post

रक्तदान महादान – आपका एक प्रयास बचा सकता है किसी की अनमोल जिंदगी।

 *भीम सिंह दसाईक, ब्यूरो*
     *देवभूमि न्यूज 24*

कुपवी छात्र कल्याण संघ (KSWA) द्वारा समाज सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण की भावना से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कुपवी छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष कार्तिक देवा(सूरज) ने बताया कि
इस पुनीत एवं जनकल्याणकारी पहल में आप सभी सम्मानित नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से सादर अनुरोध है कि अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनाएं।

आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। आइए, हम सभी मिलकर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाएं और मानवता के इस महान कार्य में अपना योगदान दें।

आइए, रक्तदान करें, जीवन बचाएं और मानवता का धर्म निभाएं।

देवभूमि न्यूज 24, मेरा गांव मेरा देश
हिमाचल प्रदेश शिमला जिला की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579