शिलाई के कांडो-भटनोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत, 10 वर्षीय बेटी सुरक्षित बरामद

Share this post

   *देवभूमि न्यूज 24*
     *कार्तिकेय तोमर*

*शिलाई जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में कांडो-भटनोल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी 10 वर्षीय बेटी घायल हो गई। पुलिस ने बच्ची को देर रात तलाश अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस थाना शिलाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कांडो-भटनोल क्षेत्र में एक ब्रेजा कार (नंबर HP85-0365) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर कार में सवार सोहन सिंह (40) पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव कमोटा, तहसील शिलाई और उनके आठ वर्षीय बेटे शिवांशु ठाकुर की मौत हो चुकी थी। वहीं, कार में सवार उनकी 10 वर्षीय बेटी अन्वी ठाकुर घटनास्थल पर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रातभर तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद बच्ची को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर सुरक्षित बरामद कर लिया गया। उसे हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई/पांवटा साहिब भेजे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579,8091710008