चारधाम हेली सेवाओं पर DGCA का बड़ा फैसला: अब चार्टर उड़ानों में दो पायलट अनिवार्य, 2 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा फैसला लिया है। अब चारधाम यात्रा के दौरान संचालित होने वाली चार्टर हेलीकॉप्टर उड़ानों में दो पायलटों की तैनाती अनिवार्य होगी। नए नियम 2 नवंबर 2026 से लागू किए जाएंगे।

यह फैसला 30 अक्टूबर को बदरीनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद लिया गया है। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था और उड़ान संचालन को लेकर सवाल उठे थे।

नए दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक उड़ान के बाद पायलट को मौसम और उड़ान से संबंधित रिपोर्ट भी देनी होगी। इसका उद्देश्य उड़ानों के दौरान मौसम की स्थिति पर बेहतर निगरानी रखना और सुरक्षा मानकों को मजबूत करना है।

वहीं, दूसरी ओर हेलीकॉप्टर सेवा संचालकों ने नए नियमों से बढ़ने वाले अतिरिक्त खर्च का हवाला देते हुए 2 नवंबर से सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है।

अब देखना होगा कि DGCA के नए सुरक्षा नियमों और हेलीकॉप्टर संचालकों की आपत्तियों के बीच क्या समाधान निकलता है।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579