बदरीनाथ धाम में हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा शोक, एवं धाम की मर्यादा रक्षा हेतु कड़े कदमों की मांग- जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – धर्म/आस्था डेस्क

बदरीनाथ, 02 नवंबर।

परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने कल बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक राज्य के छह श्रद्धालुओं की हेलीकॉप्टर दुर्घटना अथवा मौसम व तकनीकी खराबी के कारण हुई अचानक एवं असमय मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

शंकराचार्य जी ने क्या कहा :– इस भीषण त्रासदी से मन अत्यंत व्यथित एवं विचलित है
दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की

तीर्थक्षेत्र की पवित्रता एवं सांस्कृतिक मर्यादा की रक्षा :
वक्तव्य में बदरीनाथ धाम की प्राचीन परंपरा, पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि धाम परिसर एवं पवित्र यात्रा मार्ग पर अनधिकृत मानवीय गतिविधियां, जैसे कि डीजे बजाना, नाच-गाना एवं अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन, तीर्थ स्थल की गरिमा के सर्वथा विपरीत है।

धर्मशास्त्रों एवं लोक आस्था के अनुसार, देवभूमि में मर्यादा का उल्लंघन करने से दैवीय शक्तियों का असंतोष व प्रकोप उत्पन्न होता है। अतएव, धाम की मौलिक और आध्यात्मिक प्रकृति को हर हाल में सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार से प्रमुख मांगें :

  1. उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच : हेलीकॉप्टर दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजहों (तकनीकी खामी, मौसम की अनदेखी या व्यावसायिक आपाधापी) की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाए
  2. सख्त नीतियां एवं निर्णय : भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उड्डयन सुरक्षा मानकों को कड़ा किया जाए
  3. अमर्यादित गतिविधियों पर रोक : धाम क्षेत्र में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रकार के डीजे, नाच-गाना या कमर्शियल इवेंट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने हेतु स्पष्ट एवं कठोर नीति बनाई जाए

उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

देवभूमि न्यूज 24
मेरा गांव मेरा देश

देश दुनिया, गांव देहात की खातों का दर्पण,समाचार, विज्ञापन : 9816216579