कुल्लू जिला के राजकीय उच्च विद्यालय सिहण विद्यालय को मिले नए मुख्याध्यापक

Share this post

क्षेत्र की जनता में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त

देवभूमि न्यूज 24
ब्यूरो सिहण (कुल्लू),

श्री सुधीर कुमार जी ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आलमपुर (कांगड़ा) से प्रवक्ता पद से पदोन्नत होकर मुख्याध्यापक के पद पर राजकीय उच्च विद्यालय, सिहण में ज्वाइनिंग ली है।

विद्यालय परिवार में हर्ष :
लगभग 2 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विद्यालय में पुनः मुख्याध्यापक का पद भरने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय जनता में हर्ष का वातावरण है।

आभार व्यक्त :
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए हम मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी* एवं शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी* का विद्यालय एवं समस्त क्षेत्र की जनता की ओर से तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

विद्यालय स्टाफ द्वारा नवनियुक्त मुख्याध्यापक जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

देवभूमि न्यूज 24मेरा गांव मेरा देश
कुल्लू जिला की खबरों को पढ़ते रहिएDevbhuminews 24.in
समाचार, विज्ञापन : 9816216579*