11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स में ‘टुनटुन’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, प्रदीप पांडेय चिंटू और अंजना सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का सम्मान

Share this post

रंजन सिन्हा सर्वश्रेष्ठ पीआरओ के पुरस्कार से सम्मानित, मनोज तिवारी, अवधेश मिश्रा और यश कुमार सहित भोजपुरी सिनेमा की कई हस्तियां रहीं मौजूद

 देवभूमि न्यूज 24 
  हितेश जैन, ब्यूरो 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित 11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित अथर्वा इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया। भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजे इस समारोह में फिल्मकार रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘टुनटुन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू को फिल्म ‘आंखें’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री अंजना सिंह को फिल्म ‘कुश्ती’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रंजन सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का सम्मान मिला।

समारोह में पुरस्कार वितरण के साथ कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता अवधेश मिश्रा, यश कुमार सहित भोजपुरी फिल्म जगत के अनेक कलाकार, फिल्म निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन और समीक्षक उपस्थित रहे।

आयोजक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स भोजपुरी सिनेमा और इससे जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक प्रतिष्ठित मंच है। उन्होंने इसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिल्मफेयर जैसा सम्मान बताते हुए कहा कि लगातार 11वें वर्ष इस आयोजन का सफलतापूर्वक संपन्न होना इसकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।

उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, फिल्मकारों, तकनीशियनों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स का उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। भविष्य में भी यह मंच इसी उद्देश्य के साथ कार्य करता रहेगा।

प्रमुख पुरस्कार विजेता

भव्य पुरस्कार एवं सिनेमा सम्मान

  • सर्वश्रेष्ठ निर्माता – रत्नाकर कुमार
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – प्रदीप पांडेय चिंटू (आंखें)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अंजना सिंह (कुश्ती)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार – अदिति मिश्रा (कुश्ती)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – पराग पाटिल (गॉडफादर)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म – टुनटुन (रत्नाकर कुमार, वर्ल्डवाइड चैनल)

तकनीकी एवं फिल्म निर्माण पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ कहानी – अरविंद तिवारी (मेरे पति की शादी)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा – अरविंद तिवारी
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद – प्राणनाथ (गॉडफादर)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी – माही शार्ला (टुनटुन)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन – गुर्जर्ट सिंह (नागराज और चांडालिका)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन – शाओलिन मल्लेश (गॉडफादर)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन – विद्या मौर्य (नानू फैशन)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – कानू मुखर्जी

प्रचार, मीडिया एवं जनसंपर्क पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ पीआरओ – रंजन सिन्हा
  • सर्वश्रेष्ठ पब्लिसिटी डिजाइनर – नरसू बहेरा
  • सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी टीवी चैनल – पसंद टीवी
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत कंपनी – वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स
  • बेस्ट राइजिंग प्रोडक्शन कंपनी – डीआर इन्फिनिटी एंटरटेनमेंट
  • सर्वश्रेष्ठ ओटीटी प्लेटफॉर्म – स्टेज
  • भोजपुरी संगीत में उत्कृष्ट योगदान – सोनू श्रीवास्तव (टी-सीरीज)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म पत्रकार – धरम दुबे (पत्रकार आजतक)

अभिनय एवं संगीत पुरस्कार

मनोज टाइगर को कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि देव सिंह को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सबा खान को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया गया। अवधेश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता तथा रीना रानी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया।

संगीत के क्षेत्र में मनोज तिवारी को सर्वश्रेष्ठ हिंदी गायक, पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक और प्रियंका सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला। संगीत निर्देशन के लिए रजनीश मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए जाहिद अख्तर और एल्बम गायन के लिए शिल्पी राज को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्नेह उपाध्याय को ब्रेकथ्रू म्यूजिक आइकन और रितेश पांडे को ब्रेकथ्रू सॉन्ग आइकन अवॉर्ड प्रदान किया गया।

क्रिटिक्स चॉइस और पॉपुलर अवॉर्ड्स

क्रिटिक्स चॉइस में महमूद आलम को फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान-2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, यश कुमार को ‘नागराज और चांडालिका’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा ऋचा दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

लोकप्रियता की श्रेणी में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को सबसे लोकप्रिय अभिनेता और शालू सिंह को सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री चुना गया। फिल्म ‘कुश्ती’ को सबसे लोकप्रिय फिल्म और देव पांडे को सबसे लोकप्रिय निर्देशक का सम्मान मिला। श्वेता महारा को ‘फोटो जूम जूम’ में शानदार प्रदर्शन के लिए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो परफॉर्मर का पुरस्कार दिया गया।

उभरती प्रतिभाओं एवं विशेष सम्मान

समारोह में तृषाकर मधु और प्रशांत सिंह को उभरते सितारे के सम्मान से नवाजा गया। रितेश उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी अभिनेता, राकेश कुमार को बेस्ट लौंडा डांसर और परी सिंह को नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसके अलावा संदीप सिंह को भिखारी ठाकुर सम्मान, दिनेश मंगल को सबरंग फिल्म निर्माता सम्मान और राधा सिंह को सदाबहार अभिनेत्री का सम्मान प्रदान किया गया।

क्षेत्रीय गौरव एवं व्यक्तित्व सम्मान की श्रेणी में एलबी ठाकुर को बिहार गौरव, अमित सिन्हा को पूर्वांचल रत्न, चंदन सिंह को भोजपुरी गौरव और शिवजी सिंह को भोजपुरी रत्न से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में पंकज जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ वित्त सलाहकार और राघवेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ संगीत आइकन का पुरस्कार भी मिला।

इस प्रकार 11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026 ने भोजपुरी सिनेमा की अभिनय, संगीत, निर्देशन, तकनीकी और प्रचार से जुड़ी प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित करते हुए भोजपुरी फिल्म उद्योग के योगदान और उपलब्धियों को रेखांकित किया।

देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश देश
सिने जगत,दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579