छोटी काशी धाऊगी से शाकटी दौरे पर प्रभु सर्वेश्वर श्री लक्ष्मीनारायण जी का ऐतिहासिक दिव्य महामिलन! ✨

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
शाकटी (मंडी/कुल्लू)

छोटी काशी के अधिष्ठाता प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी (अठारह करडू के पंच देवता एवं न्यायाधीश) के शाकटी प्रवास के दौरान महाशक्तियों का अलौकिक मिलन हुआ।

⭕ अलौकिक महामिलन का क्रम :
शाकटी प्रवास के दौरान प्रभु का सबसे पहले पुंडरीक ऋषि, फिर मनु ऋषि और उसके बाद कशु नारायण जी के साथ ऐतिहासिक महामिलन हुआ। इस दिव्य दृश्य को देखकर हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

गुरवाणी के माध्यम से प्रभु का संदेश :
गुर के माध्यम से प्रभु ने आशीर्वचन दिया –
“देश-दुनिया और समस्त सृष्टि का कल्याण करूंगा। सभी भक्त पवित्रता का पालन करें।”

🚩 आगामी महामिलन :
जानकारी के अनुसार प्रभु का आगामी महामिलन बिठ ब्रह्मा के साथ प्रस्तावित है।

देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579