देवभूमि न्यूज 24
कार्तिकेय तोमर
नाहन : जिला सिरमौर में पुलिस आरक्षी के महिला एवं पुरुष पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन पुलिस लाइन नाहन में किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक पुलिस उप महानिरीक्षक एमएस अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जिला सिरमौर के कुल 6,332 पुरुष अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कॉल लेटर जारी किए गए हैं।

बुधवार, 4 नवंबर को कुल 1,100 पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेने के लिए कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 752 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 238 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर जांच की जा रही है।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579