देवभूमि न्यूज 24 06 नवंबर 2026 | शुक्रवार
🪔 धन त्रयोदशी शुभ धनतेरस 🪔
1. पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। इस दौरान रिंकू ने अपनी मां की तस्वीर दिखाकर उन्हें पदक समर्पित किया।
2. राहुल गांधी अराजकता पर उतरे : अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।
3. कांग्रेस देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही : गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आरोप लगाया कि चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस देश में अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रही है।
4. SIR के खिलाफ 7 नवंबर को कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद CJP ने SIR के विरोध में आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। संगठन की ओर से 7 नवंबर को कोच्चि में प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें अभिजीत दिपके भी शामिल होंगे।
5. सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल भारत की प्रलय मिसाइल जल्द ही सेना में शामिल हो सकती है। यह 150 से 500 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम बताई जा रही है।
6. जम्मू-कश्मीर में उमर सरकार के सामने राजनीतिक चुनौती जम्मू-कश्मीर में 25 विधायकों की ओर से अल्टीमेटम दिए जाने की खबर है। मांगें पूरी नहीं होने पर इस्तीफे की चेतावनी दी गई है। श्रीनगर में इस संबंध में अहम बैठक होने की बात कही गई है।
7. जंतर-मंतर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जंतर-मंतर हिंसा मामले में शिकायतें कम मिलीं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस पर हमले के पर्याप्त सबूत नहीं मिले तथा जांच कमेटी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
8. हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए। कांग्रेस के 100 से अधिक कमियों के दावे खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता कटारे ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही।
9. जिला अदालतें आम नागरिकों के लिए बेहद जरूरी : CJI भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आम नागरिकों के लिए जिला अदालतें न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। वकीलों को आम लोगों का भरोसा जीतना चाहिए।
10. हैदराबाद जेल में देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल हैदराबाद जेल में ट्रांसजेंडर कैदियों के लिए देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल बनाया गया है। मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद यह व्यवस्था की गई है। इसमें कैदियों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की सुविधा भी मिलेगी।
11. गोवा में पांच लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा में पांच लोगों के नाम मतदाता सूची में दोबारा जोड़ने का आदेश दिया है। SIR के दौरान इनके नाम हटाए गए थे। अदालत ने कहा कि नाम हटाने से पहले चुनाव आयोग को संबंधित लोगों को सुनवाई का मौका देना चाहिए।
12. आज धनतेरस, खरीदारी के लिए मिलेंगे शुभ मुहूर्त धनतेरस के अवसर पर आज और कल खरीदारी के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी आभूषणों और कलश के साथ प्रकट हुई थीं। इसी कारण धनतेरस पर बर्तन और आभूषण खरीदने की परंपरा है।
13. ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में विपक्ष अमेरिका में विपक्षी दल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन पर सरकारी शक्तियों का इस्तेमाल कर परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एपस्टीन मामले की जांच की मांग भी उठ रही है।
14. इजराइल में आइजनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होने का दावा इजराइल की राजनीति में बड़ा बदलाव आने की खबर है। अरब पार्टियों के समर्थन के बाद आइजनकोट के पक्ष में 67 सांसदों के आने का दावा किया गया है, जबकि नेतन्याहू के समर्थन में 46 सांसद बताए गए हैं।
15. भारत छठी बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। भारत शुरुआती दौर में 0-1 से पिछड़ गया था, लेकिन आखिरी 15 मिनट में तीन गोल दागकर शानदार जीत दर्ज की।
देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव, मेरा देश
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए।
समाचार एवं विज्ञापन: 9816216579