हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का यह पावन अवसर प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सद्भावना, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। समृद्धि और धन-धान्य का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास, उमंग और प्रसन्नता का संचार करे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार समाज में एकता और सौहार्द के बंधन को और अधिक मजबूत बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दीपावली का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाएं।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579