*देवभूमि न्यूज 24*
राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे…
दीप जले हैं द्वार-द्वार, खुशियां छाई चारों ओर,
अंधियारे को चीर के, आए अवध के छोर।
चौदह वर्ष का वनवास काट, मर्यादा का मान बढ़ाएंगे,
राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे…

सिया संग लक्ष्मण वीर, हनुमान की टोली लाएंगे,
अयोध्या की पावन धरा, फिर से स्वर्ग बनाएंगे।
राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे…

घी के दीये जल रहे, फूलों से आंगन महका है,
बजरंगी ने ढोल बजाया, देव लोक भी बहका है।
रावण का संहार हुआ, सत्य की जीत हुई है,
हर दिल में, हर घर में, खुशी की प्रीत हुई है।

आज दिवाली आई है, राम नाम गुण गाएंगे,
सब मिलकर दीप जलाकर, खुशी के गीत सुनाएंगे।
राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे…
लेखक:जगत सिंह तोमर
शिलाई, सिरमौर,हिमाचल प्रदेश
देवभूमि न्यूज 24, मेरा गांव मेरा देश
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579