दीपावली के दिन शिलाई में पसरा मातम, कांग्रेस नेता रंजीत सिंह नेगी के पुत्र विशाल नेगी का निधन

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

शिलाई :दीपावली के पावन पर्व पर शिलाई क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब कांग्रेस नेता रंजीत सिंह नेगी के पुत्र विशाल नेगी का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि विशाल नेगी की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। बताया जा रहा है कि विशाल अपनी दुकान से दोपहर का भोजन करने अपने घर आ रहा था घर पहुंचते ही विशाल को दिल का दौरा पड़ गया तुरंत उपचार के लिए उसे शिलाई सिविल अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी

30 वर्षीय युवक के असामयिक निधन की खबर से पूरे शिलाई गांव में मातम छा गया। जिस गांव में दीपावली का त्योहार खुशियों और रोशनी के साथ मनाया जाना था, वहां इस दुखद घटना के चलते उत्सव की खुशियां फीकी पड़ गईं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।

विशाल नेगी के आकस्मिक निधन से शिलाई क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध है। क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।