कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकारी मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान को मांग पत्र भेजकर शिलाई में आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिलाई क्षेत्र कृषि और पशुपालन प्रधान क्षेत्र है, यहां हजारों परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं। लेकिन दूध के संग्रहण, उचित मूल्य और प्रसंस्करण की व्यवस्था न होने से पशुपालकों को मजबूरन औने-पौने दामों पर दूध बेचना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि
शिलाई में एक सरकारी आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाए।
प्रत्येक पंचायत व गांव में दूध संग्रह केंद्र खोले जाएं।
क्या होगा फायदा
पशुपालकों को दूध का उचित दाम मिलेगा।महिला मंडलों व किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी।
स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
घी, पनीर, दही जैसे उत्पाद स्थानीय स्तर पर तैयार होंगे।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि मिल्क प्लांट लगने से शिलाई क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगी। उन्होंने उद्योग मंत्री से इस योजना के लिए जल्द बजट स्वीकृत कर संबंधित विभाग को निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
सिरमौर जिला की खबरों को पढ़ने के लिए देखते रहे
समाचार, विज्ञापन:9816216579








