मंगलवार, 10 नवंबर 2026 देवभूमि न्यूज 24
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में मदद की पेशकश करते हुए कहा कि भारत शांति की हर कोशिश के साथ खड़ा है।
- जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, देश को 24.25 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में बांटा गया। प्रत्येक ब्लॉक में 150 से 200 घर होंगे और एक जनगणना कर्मी लगभग 800 लोगों की गणना करेगा।
- सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज। कोई औपचारिक समारोह नहीं होगा, पुस्तक सीधे बाजार में उपलब्ध होगी।
- दिवाली की शुभकामनाओं के बीच ईद का जिक्र करने को लेकर रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा।
- राहुल गांधी की 2018 की कैलाश यात्रा को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए। पूछा कि राहुल गांधी किन चीनी मंत्रियों से मिले थे और 200 लोगों को चीन क्यों भेजा गया था?
- मल्लिकार्जुन खड़गे के ईद संबंधी बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर पलटवार किया। बोले- ईद का अर्थ त्योहार होता है, गूगल करके देख लें।
- प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ में दिए बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- प्रधानमंत्री के झोला उठाकर जाने का समय करीब आ रहा है।
- राजस्थान में मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग पर बरसे शशि थरूर। दो लाख मृत लोगों को जीवित दिखाए जाने के आरोप पर आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
- अजित पवार की मौत के मामले में शिवसेना नेता कदम ने सुनील तटकरे की भूमिका पर संदेह जताया। दावा किया कि वे उपमुख्यमंत्री बनना चाहते थे। एनसीपी सांसद ने कानूनी नोटिस भेजने की बात कही।
- भ्रष्टाचार पर चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, बोले- 500 रुपये के नोट बंद किए जाएं, डिजिटल करेंसी और छोटे नोटों को बढ़ावा दिया जाए।
- इंस्टाग्राम और फेसबुक पर AI तकनीक से यूजर्स की उम्र की पहचान की जाएगी। किशोरों की सुरक्षा के लिए जनवरी से नए सेफ्टी फीचर अनिवार्य करने और स्क्रीन टाइम सीमा तय करने की तैयारी।
- पोस्ट ऑफिस ATM से प्रतिदिन 25 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा। पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद 23 रुपये तक शुल्क लगने की जानकारी। खाता चालू रखने के लिए 500 रुपये न्यूनतम बैलेंस जरूरी।
- फिल्म ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का दावा। सोमवार को 107 करोड़ रुपये की कमाई और पांच दिनों में 663 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन होने की खबर।
- दिवाली के बाद पंजाब के फरीदकोट में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, AQI 1288 दर्ज होने का दावा। उत्तर प्रदेश के 10 शहरों की हवा भी खराब, उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार।
- भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में बारिश के कारण टॉस में देरी। रात आठ बजे पहली गेंद फेंके जाने की संभावना। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 2,000 वनडे रन पूरे करने से 22 रन दूर।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया। कहा- अमेरिकी जनता इजराइल से काफी नाराज है। ईरान युद्ध और महंगे पेट्रोल को भी नुकसान की वजह बताया।
- बांग्लादेश ने शेख हसीना को पासपोर्ट जारी करने से इनकार किया। मंत्री ने कहा कि वह मृत्युदंड की दोषी हैं और भारत के साथ कैदी प्रत्यर्पण समझौते के तहत उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।
- एनवीडिया के शेयरों में 22 प्रतिशत गिरावट और कीमत 172 डॉलर के निचले स्तर पर पहुंचने की खबर। कंपनी के प्रमुख जेनसेन हुआंग को लेकर निजी जीवन और अमेरिका की जासूसी संबंधी आशंकाओं के दावे भी चर्चा में।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








