याम्बोल के पास ट्राकिया मोटरवे पर कई वाहन आपस में टकराए, एक-दूसरे के ऊपर चढ़े वाहनों को हटाने में जुटी राहत टीमें
*देवभूमि न्यूज 24*
देश/विदेश
बुल्गारिया दक्षिण-पूर्वी बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 अन्य घायल हो गए। हादसा याम्बोल के पास ट्राकिया मोटरवे पर हुआ, जहां कई वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में घायल सभी 48 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई घायलों को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है।
मलबा हटाने में आ रही परेशानी
बुल्गारिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटनास्थल के लगभग आधे हिस्से को साफ किया जा चुका है, लेकिन राहत एवं बचाव अभियान का सबसे चुनौतीपूर्ण चरण अभी बाकी है। सबसे बड़ी परेशानी एक-दूसरे के ऊपर चढ़े और आपस में फंसे वाहनों तक पहुंचने तथा उन्हें हटाने में आ रही है।
क्षतिग्रस्त वाहनों के आपस में फंसे होने के कारण मलबा हटाने का काम जटिल बना हुआ है। राहत टीमें लगातार घटनास्थल को साफ करने में जुटी हैं। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत और 48 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








