देश-विदेश की बड़ी खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 वीरवार, 12 नवंबर 2026

🔶 भारत ने बदला वीजा सिस्टम: अब वीजा की सिर्फ 9 कैटेगरी होंगी। टूरिस्ट वीजा की जगह मिलेगा विजिटर वीजा। आवेदन फॉर्म में 70 प्रतिशत कम जानकारी भरनी होगी। दिसंबर से नई व्यवस्था लागू होगी।

🔶 इटली में बम की धमकियों से हड़कंप: करीब 300 स्कूलों को खाली कराया गया। आयरलैंड और स्कॉटलैंड में भी धमकियां मिलने की खबर।

🔶 प्रधानमंत्री मोदी का कर्नाटक और गुजरात दौरा: शुक्रवार को दोनों राज्यों को 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

🔶 कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला: फायरिंग में तीन जवान घायल होने की खबर।

🔶 14 नवंबर को हैदराबाद जाएंगे राहुल गांधी: गिग वर्कर्स के साथ बैठक में होंगे शामिल।

🔶 कराची में 1000 साल पुराने वरुण देव मंदिर को लेकर विवाद: मंदिर परिसर को पर्यटकों के लिए शौचालय में बदलने का दावा।

🔶 अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम: मदर डेयरी के बाद अमूल ने दूध की कीमतों में 4 से 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की। नई दरें आज से लागू।

🔶 जम्मू-कश्मीर में दो पुलिस जवान लापता: दोनों के मोबाइल फोन भी बंद। आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे, इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनाई देने की खबर।

🔶 देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में आज से SSR: करीब 6 करोड़ मतदाताओं को दोबारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका। उत्तर प्रदेश में पांच दिन बाद शुरू होगी प्रक्रिया।

🔶 दिल्ली में खुले सीवर में गिरा चार साल का बच्चा: 24 घंटे बाद मिला शव। वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की मशीनों से शव क्षतिग्रस्त होने की आशंका।

🔶 एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी: उड़ान से पहले विमान के टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट। लिखा था- 11:10 बजे विमान हाईजैक कर लेंगे।

🔶 गुजरात दंगों पर सोनिया गांधी की किताब में खुलासा: सोनिया गांधी ने लिखा कि उन्हें मोदी को सत्ता से हटाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

🔶 रूस और यूक्रेन युद्धबंदियों की रिहाई पर सहमत: दोनों देशों के बीच बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति बनने की खबर।

🔶 अंडमान में ईडी की बड़ी कार्रवाई: होटल, जमीन और लग्जरी पानी का जहाज जब्त। घोटालेबाजों की करीब 121 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति पर कार्रवाई।

🔶 सुप्रीम कोर्ट का संपत्ति विवाद पर अहम फैसला: बंटवारे के बाद पोता दादा की संपत्ति पर सीधे दावा नहीं कर सकता। वारिसों के बीच बंटवारे के बाद पिता का हिस्सा उनकी निजी संपत्ति माना जाएगा।

🔶 असम में ट्रेन पटरी से उतरी, 50 यात्री घायल: हादसे का वीडियो सामने आया। लोको पायलट के अनुसार सिग्नल रेड था और ब्रेक नहीं लग रहे थे।

🔶 क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने की सगाई: मॉडल समरीन को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल।

🔷 10 साल की इरा ने रचा इतिहास: महाराष्ट्र के सैनिक परिवार की बेटी ने स्कूबा डाइविंग में छह विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया।

आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो। सुप्रभात!

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579