देवभूमि न्यूज 24
रामपुर, – अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।इस दौरान हिमाचली लोक नृत्य, लोक गायन व अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा।

दूसरे दिन इन संस्थानों ने दी प्रस्तुतियां:
- 1. राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रामपुर
- 2. कोशिश एक आशा
- 3. सनशाइन पब्लिक स्कूल, रामपुर
- 4. संस्कार पब्लिक स्कूल, डकोकर
- 5. पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर
- 6. राष्ट्रीय विद्या केंद्र, दत्तनगर
- 7. देवभूमि मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगातखाना
कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की, जिससे पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
मेला समिति की ओर से सभी प्रतिभागी संस्थाओं व कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।
देवभूमि न्यूज 24,मेरा गांव मेरा देश
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579








