देवभूमि न्यूज 24
हितेश जैन ब्यूरो, मुंबई
मुंबई:जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ आते हैं तो सुर्खियां बनना तय है, और कॉफी विद करण सीजन 9 में उनकी लेटेस्ट मौजूदगी इसका सबूत है।
बॉलीवुड के इस लाड़ले जोड़े ने शो के काउच पर अपना जलवा बिखेरा और एक बार फिर पावर कपल वाला अंदाज दिखाया।
⭕ फैशन में मारी बाजी :
सिद्धार्थ मल्होत्रा आइवरी-व्हाइट सूट में बेहद हैंडसम नजर आए, जिस पर ब्लैक और ग्रे एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन था। ओपन-नेक शर्ट के साथ उनका लुक क्लासिक के साथ बोल्ड और मॉडर्न ट्विस्ट वाला रहा।
वहीं कियारा आडवाणी ने रेड गाउन में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। थाई-हाई स्लिट और स्टार-शेप बेल्ट वाले इस गाउन में कियारा बेहद खूबसूरत लगीं।
दोनों के आउटफिट का कंट्रास्ट – सिद्धार्थ का आइवरी और कियारा का फायरी रेड लुक – एक दूसरे को खूब कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।
⚜️ केमिस्ट्री ने लूटी महफिल :
एपिसोड में जहां खूब मस्ती, बेबाक बातें और क्यूट मोमेंट्स देखने को मिले, वहीं दोनों की सहज केमिस्ट्री और स्टाइल ने सबका दिल जीत लिया।
इस अपीयरेंस के साथ सिद्धार्थ-कियारा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बॉलीवुड का मोस्ट लव्ड कपल कहा जाता है।
देवभूमि न्यूज 24मेरा गांव मेरा देश
सिने जगत, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहें
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








