हितेश जैन, ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई: अभिनेत्री एवं ग्लोबल सेंसेशन उर्वशी रौतेला ने अपने करीबी दोस्तों और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर तथा बिजनेसवुमन काव्या मारन को उनके जीवन के नए सफर की शुरुआत के लिए दिल से शुभकामनाएं दी हैं। दोनों अपनी शादी का जश्न ग्रीस की खूबसूरत वादियों में मनाने जा रहे हैं। इस खास अवसर पर दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी दोनों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उर्वशी रौतेला मनोरंजन, संगीत और बिजनेस जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ अपने अच्छे संबंधों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अनिरुद्ध और काव्या के जीवन के इस खास पड़ाव पर उनकी शुभकामनाएं दोनों के प्रति उनके स्नेह और दोस्ती को दर्शाती हैं।
गौरतलब है कि अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय फिल्म संगीत जगत के चर्चित और सफल संगीतकारों में शामिल हैं। अपने शानदार संगीत और कई सुपरहिट गानों के जरिए उन्होंने देश-विदेश में खास पहचान बनाई है। वहीं, काव्या मारन बिजनेस और खेल जगत की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने अपनी व्यावसायिक पहचान के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है।
ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन पर शादी का आयोजन इस खास मौके को और भी यादगार बनाने जा रहा है। उर्वशी रौतेला और रजनीकांत जैसी चर्चित हस्तियों की ओर से मिली शुभकामनाओं ने इस खुशी के अवसर को और खास बना दिया है।
अनिरुद्ध और काव्या के नए जीवन की शुरुआत को लेकर उनके दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल और मनोरंजन जगत में यह खास मौका चर्चा का विषय बना हुआ है।
देवभूमि न्यूज 24 | सिने जगत,देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








