देवभूमि न्यूज 24
हितेश जैन, ब्यूरो
मुंबई, 13 नवंबर 2026।
आनंद एल राय की फिल्म ‘नखरेवाली’ से दिल जीतने के बाद एक्ट्रेस प्रगति श्रीवास्तव ने 2027 के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स अपने नाम कर लिए हैं।
⭕ दो नई फिल्में :
प्रगति अगली बार ‘जनादेश’ और एक अनटाइटल्ड कॉमेडी-थ्रिलर में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ वेदांग रैना और नाओमिका सरन होंगे। मैडॉक फिल्म्स की इस फिल्म में प्रगति वेदांग की लव इंटरेस्ट में से एक के रोल में दिख सकती हैं। प्रगति ने कहा – “वेदांग एक स्वीट पर्सन हैं, उनके साथ काम करना अच्छा लगा।”
⚜️ जगदीप सिद्धू के साथ काम का अनुभव :
यह फिल्म पंजाबी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर जगदीप सिद्धू की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। प्रगति ने उनके साथ काम करने के अनुभव पर कहा –
“जगदीप सर ने पंजाबी फिल्में बनाई हैं। मैं देख सकती थी कि वो पंजाबी में सोचते हैं और इमोशन्स को एक खास अंदाज में एक्सप्रेस करना चाहते हैं। जब किसी चीज का ट्रांसलेशन होता है तो उसका एसेंस बदल जाता है। इसलिए जब हमें स्क्रिप्ट मिलती थी, तो हिंदी डायलॉग अंग्रेजी में लिखे होते थे और हमें अलग लगते थे। लेकिन जब जगदीप सर बताते थे कि इन लाइनों को कैसे बोलना है, तो वो बिल्कुल अलग लगती थीं।”
फिलहाल दोनों फिल्मों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दर्शकों को 2027 में प्रगति श्रीवास्तव से काफी उम्मीदें हैं।
देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
सिने जगत, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








