देवभूमि न्यूज 24
🔮हर व्यक्ति चाहता है कि उसे अपने काम में सफलता मिले. इसके लिए वह पूरी मेहनत करता है और हर संभव प्रयास करता है. लेकिन कई बार बार-बार कोशिश करने के बाद भी काम में सफलता नहीं मिल पाती और कई तरह की बाधाएं आने लगती हैं.
अगर आप भी ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं. मान्यता है कि इन उपायों को करने से मन में सकारात्मकता बनी रहती है और काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.
⚜️1. घर से निकलने से पहले आईना देखें
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
घर से बाहर निकलने से पहले आईना देखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे मन में सकारात्मक विचार आते हैं और व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ अपने काम के लिए निकलता है. ध्यान रखें कि टूटे या चटके हुए आईने में अपना चेहरा न देखें.
⚜️2. दही-चीनी खाकर निकलें
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप किसी जरूरी काम, इंटरव्यू या परीक्षा के लिए घर से निकल रहे हैं, तो थोड़ा दही और चीनी खाकर जा सकते हैं. भारतीय परंपरा में शुभ काम के लिए निकलने से पहले दही-चीनी खिलाने की परंपरा है. मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर पाता है.
⚜️3. भगवान गणेश का ध्यान करें
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले उनका स्मरण किया जाता है. इसलिए घर से निकलने से पहले भगवान गणेश को प्रणाम करें और अपने काम की सफलता के लिए प्रार्थना करें. मान्यता है कि गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने और उनका स्मरण करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.
⚜️4. घर से निकलते समय पहले दायां पैर रखें
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर से बाहर निकलते समय पहले दायां पैर रखना शुभ होता है. कहते है ऐसा करने से व्यक्ति के दिन की शुरुआत अच्छी होती है और उसके काम सफलतापूर्वक पूरे होते हैं. इसलिए किसी जरूरी काम या यात्रा के लिए निकलते समय पहले दायां पैर बाहर रखें.
देवभूमि न्यूज 24
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579
🚩हरिऊँ🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








