15 नवंबर 2026, रविवार
!! महापर्व छठ – संध्या अर्घ्य !!
*देवभूमि न्यूज 24*
1. बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, 3 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा।
2. जयशंकर बोले- गलवान झड़प के बाद सीमा पर बढ़ाई सैन्य तैनाती: पिछले 10 वर्षों में सड़कें, सुरंगें और एयरफील्ड बनाए गए। पहले सीमावर्ती क्षेत्रों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
3. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री: SCO कार्यक्रम में होंगे शामिल, आखिरी बार 2023 में बिलावल भुट्टो भारत आए थे।
4. लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव पर NCP-SP सहमत: सुप्रिया सुले बोलीं- सभी राज्यों में समान अनुपात में सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने पर देंगे समर्थन।
5. राहुल गांधी का आरोप- 2014 में विपक्ष सदमे में था: बोले- पहले चुनावों में कड़ा मुकाबला और गठबंधन होते थे, लेकिन अब लोकतंत्र खत्म कर दिया गया है।
6. कॉकरोच पार्टी ने किया संगठन का विस्तार: 10 राज्यों और क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए, समन्वय समितियों का भी गठन।
7. NCP विलय की चर्चाओं के बीच अमित शाह पहुंचेंगे पुणे: दो दिन तक महाराष्ट्र में रहेंगे, राजनीतिक हलचल तेज।
8. फडणवीस बोले- सुनेत्रा पवार और मेरे बीच NCP विलय पर कोई चर्चा नहीं: मीडिया में चल रही अटकलों पर विराम लगना चाहिए।
9. छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य आज: श्रद्धालु डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य, दिल्ली में 1400 घाट तैयार। 50 लाख से अधिक लोग देश-विदेश से बिहार लौटे।
10. पंजाब में तीर्थ यात्रा योजना की दो बसों में टक्कर: हादसे में दो महिलाओं समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत, करीब 80 लोग थे सवार। गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौटते समय हुआ हादसा।
11. एक दिन ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल: कंपनी ने साइबर हमले की आशंका खारिज की, बताया तकनीकी खराबी के कारण आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
12. कर्नाटक में सात साल बाद जिंदा मिली लापता महिला: पिता ने मान लिया था कि उसकी हत्या हो चुकी है। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था, उसी ने महिला को खोज निकाला।
13. भारत ने पाकिस्तान से आखिरी गेंद पर छीना मैच: मोहित ने चौका लगाकर दिलाई जीत, भारत ने नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप।
14. पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस: भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला, यश का वनडे क्रिकेट में पदार्पण।
15. IPL के संस्थापक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक: सितंबर में मिली नागरिकता, 16 वर्षों से लंदन में रह रहे हैं। भारतीय नागरिकता 2025 में ही समाप्त हो चुकी थी।
16. ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली बार एक साथ बैठक की संभावना: 80 साल बाद तीन बड़ी वैश्विक शक्तियों के नेताओं की बातचीत होगी, ईरान युद्ध पर भी हो सकता है फैसला।
17. सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: इस सप्ताह सोना 5,643 रुपये गिरकर 1.36 लाख रुपये पर पहुंचा, जबकि चांदी 4,868 रुपये सस्ती होकर 1.78 लाख रुपये प्रति किलो पर बिकी।
=====================
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








