सुबह की देश-प्रदेश की बड़ी खबरें

Share this post

16 नवंबर 2026 | सोमवार

!! महापर्व छठ – उषा अर्घ्य !!

देवभूमि न्यूज 24

देश-दुनिया की आज सुबह की प्रमुख खबरें एक नजर में…

1. ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज ASEAN Summit में शामिल होने के लिए मनीला में कई देशों के नेता जुटेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी होंगे शामिल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रवाना होंगे।

2. राहुल गांधी को गांव-गांव घूमने की जरूरत: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विदेश जाने के बजाय गांव-गांव घूमने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके सत्ता हासिल नहीं की जा सकती।

3. मोदी सरकार के 12 साल पर अमित शाह का बयान अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल हो गए हैं, लेकिन उन पर चार आने के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा है।

4. सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन आज दिल्ली में आज सोनिया गांधी की किताब की आधिकारिक लॉन्चिंग होगी। कार्यक्रम में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। खबर के मुताबिक, विजय को राहुल गांधी ने खुद फोन कर आमंत्रित किया है।

5. राहुल गांधी पर रिजिजू का आरोप केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत का अपमान होने पर कौन हंसता है? उन्होंने दावा किया कि इटली के एक नेता ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया था और राहुल गांधी ने तालियां बजाई थीं।

6. सोशल मीडिया की लत नुकसानदायक: मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज की लत नुकसानदायक होती है।

7. भारत को बांटने की कोशिश हो रही: मोहन भागवत मरु निनाद-2026 कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को बांटने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर दिया।

8. उत्तर प्रदेश भाजपा का चिंतन शिविर आज से मथुरा में आज से भाजपा का चिंतन शिविर शुरू होगा। इसमें नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

9. नेहरू की विरासत मिटाने की कोशिश सफल नहीं होगी: कांग्रेस कांग्रेस नेता रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस नेहरू की विरासत मिटाने के लिए सुनियोजित रणनीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी।

10. महिला आरक्षण बिल पर फिर बढ़ी चर्चा महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार को इसके पारित होने का भरोसा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित होने की संभावना जताई गई है।

11. स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च तीन गुना बढ़ा नेशनल हेल्थ अकाउंट्स की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का खर्च तीन गुना बढ़ा है, जबकि परिवारों की जेब से होने वाला स्वास्थ्य खर्च घटा है।

12. पश्चिम बंगाल में पुलिसकर्मी को गोली मारने वाले का एनकाउंटर पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने के आरोपी का एनकाउंटर किया गया। आरोपी तीन दिन से फरार था। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा सरकार बनने के बाद यह पांचवां एनकाउंटर बताया जा रहा है।

13. अजित पवार की मौत की सीबीआई जांच की मांग रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अजित पवार की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।

14. अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की साजिश का मामला अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की योजना बनाने के आरोप में दो शूटर गिरफ्तार किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के सिख विरोधी बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाने की साजिश थी।

15. बांग्लादेश में शेख हसीना के गृहनगर में हिंसा शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में हिंसा भड़क उठी। पुलिस चौकी पर हमला किया गया और एक गाड़ी जला दी गई। भारत से प्रत्यर्पण की मांग को लेकर तनाव बढ़ने की खबर है।

16. पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड पहाड़ी क्षेत्रों की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है।

17. भारत में होंगे 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे विश्व कप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी सौंपने का ऐलान किया है।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579