देश-विदेश की बड़ी खबरें एक नजर में
देवभूमि न्यूज 24
🔶 छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 30 प्लॉट सहित 26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त।
🔶 SBI डेटा लीक: भारतीय स्टेट बैंक के डेटा में बड़ी सेंध की खबर, हैकर्स ने 3.75 लाख रिकॉर्ड चुराए; एक महीने बाद एफआईआर दर्ज।
🔶 अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: बोले- भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी।
🔶 पश्चिम बंगाल: अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, छह महीने में पांचवां एनकाउंटर; आरोपी की मौत।
🔶 इजराइल-गाजा संघर्ष: इजराइल का गाजा में फिर बड़ा हमला, हमास की राफा ब्रिगेड के कमांडर को मार गिराने का दावा।
🔶 पंजाब की राजनीति: बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में शामिल, पंजाब की सियासत में हलचल।
🔶 पाकिस्तान की सैन्य तैयारी: तुर्की से एक लाख ड्रोन और 500 उड़ने वाले बम खरीदने की तैयारी की खबर।
🔶 क्रिकेट: भारत में फिर सजेगा वनडे विश्व कप का मेला, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी भारत को मिली।
🔶 सोनिया गांधी की किताब: दिल्ली में आज आधिकारिक लॉन्चिंग, चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल; विजय को राहुल गांधी ने खुद फोन कर बुलाया।
🔶 अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की साजिश: दो शूटर गिरफ्तार, अभिनेता के कथित सिख विरोधी बयान को लेकर निशाना बनाने की योजना का आरोप।
🔶 प्रधानमंत्री मोदी का बयान: बोले- नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी समाज को हुआ। जनजातीय समाज के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू कीं।
🔶 बोरवेल में फंसा मासूम: नौ वर्षीय भोमाराम दो दिन से बोरवेल में फंसा, 640 फीट की गहराई पर बच्चे को निकालने के प्रयास जारी; चार से अधिक कोशिशें नाकाम।
🔶 संसद का शीतकालीन सत्र: दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना, महिला आरक्षण विधेयक लाने की तैयारी।
🔶 देशभर में छठ महापर्व: श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पूजा-अर्चना।
🔶 किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर आरोप: बोले- भारत के अपमान पर कौन हंसता है? इटली के नेता ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया तो राहुल ने तालियां बजाईं।
🔶 जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मियों के शव डंपर में लाने का आरोप। भाजपा विधायक ने बताया शहीदों का अपमान, कांग्रेस ने कहा- ताबूत नहीं मिले तो ग्रामीणों ने कफन दिया।
🔶 गाजियाबाद: साइबर ठगों पर पुलिस की कार्रवाई, 12 हजार बैंक खाते फ्रीज किए।
🔶 पश्चिम बंगाल की राजनीति: ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे, प्रतिद्वंद्वी गुट पर जालसाजी का आरोप।
🔶 इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: पुणे से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की आपात लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी 192 यात्री सुरक्षित।
🔶 प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा: तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, आसियान सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाएगा भारत।
🔶 बेलारूस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे: आज होगी अहम बैठक, व्यापार, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर।
🔶 दिल्ली में सनसनीखेज हत्या: शोरूम में युवक को बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा और फिर गला रेता; हत्या के आरोपी सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
🔷 क्रिकेट – NZ vs IND: पांचवें वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से सीरीज अपने नाम की।
आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो। सुप्रभात!
🙏 जय श्रीराम 🙏
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








