गोपाष्टमी – गौ माता की सेवा और श्रीकृष्ण के प्रेम का पर्व

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 विशेष

गोपाष्टमी कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौ चराने का कार्य प्रारंभ किया था, इसलिए इस दिन को गोपाष्टमी कहा जाता है। इससे पहले वे बछड़े चराते थे, इस दिन से वे गायों के गोपाल बन गए।

कैसे मनाते हैं यह पर्व :
इस दिन गौ माता की पूजा की जाती है। गायों को स्नान कराकर, फूल-माला पहनाकर, तिलक लगाकर, गुड़, चना, हरा चारा और रोटी खिलाई जाती है। गौशालाओं में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है।

गाय को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है। गाय का दूध, दही, घी और गोबर भी हमारे जीवन के लिए उपयोगी हैं। गोपाष्टमी हमें सिखाती है कि गौ माता की रक्षा करना हमारा धर्म है। गौ सेवा से ही पुण्य, सुख और समृद्धि मिलती है।

आइए, इस गोपाष्टमी पर हम गौ माता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लें और श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाएँ।

✍️ नाम – ममता सक्सेना चित्रांश
शहर – कोसीकलां (मथुरा), UP

देवभूमि न्यूज 24
मेरा गांव मेरा देश
धर्म अध्यात्म,कविता,कहानियों, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579