आज मंगलवार, 17 नवंबर 2026 के मुख्य समाचार

Share this post

!! गोपाष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !!

देवभूमि न्यूज 24

देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें पढ़िए एक नजर में…

🔶 जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: लश्कर-ए-तैयबा (LET) के कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर।

🔶 बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अदालत ने दो दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दी।

🔶 भारत में विमानों की भारी कमी: देश में करीब 1000 नए विमान खरीदने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी।

🔶 मनीला में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: फिलीपींस के बच्चों ने संस्कृत के श्लोक सुनाकर प्रधानमंत्री का मन मोह लिया।

🔶 सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: सोने का भाव 1.36 लाख रुपये से नीचे फिसला, जबकि चांदी की कीमत में 5,551 रुपये की गिरावट दर्ज।

🔶 आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: अदालत ने कहा- इस बात की गारंटी नहीं कि कोई सीट हमेशा एससी/एसटी वर्ग के लिए ही आरक्षित रहेगी।

🔶 सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई और वकील के बीच तीखी बहस: वकील ने कहा- आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं। अदालत की कार्यवाही से बाहर निकाला गया।

🔶 पन्नू हत्या की साजिश मामले में निखिल गुप्ता की मुश्किलें बढ़ीं: अमेरिकी सरकार ने 24 साल की जेल की सजा देने की मांग की।

🔶 हॉलमार्क वाले सोने की शुद्धता पर कैग की रिपोर्ट में सवाल: रिपोर्ट के मुताबिक हॉलमार्किंग व्यवस्था में जांच संबंधी खामियां सामने आईं। वर्ष 2024-25 में 81 प्रतिशत ज्वेलर्स की सालाना जांच नहीं हुई।

🔶 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस में हलचल: सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए आज दिल्ली में बैठक, अखिलेश यादव खुद संभालेंगे कमान।

🔶 चीनी एआई कंपनियों पर अमेरिका का शिकंजा: चीनी एआई कंपनियों को सेवाएं देने वाले विदेशी डेटा सेंटरों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य करने की तैयारी।

🔶 ट्रंप की पत्रकार को चेतावनी: बोले- ईरान ने मुझे निशाना बनाया तो तुम भी नहीं बचोगे। दावा किया कि ज्यादातर हमले नाकाम कर दिए गए हैं।

🔶 राहुल गांधी ने निजी जिंदगी से जुड़ा किस्सा साझा किया: कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड को ले जाने और अपने माता-पिता के मिलने की जगह दिखाने का किस्सा चर्चा में।

🔶 बहन का शव लेकर बैंक पहुंचने वाले जीतू की बदली किस्मत: खाते में आए 20 लाख रुपये, घटना के बाद आर्थिक मदद को लेकर चर्चा तेज।

🔶 किताब लॉन्चिंग के दौरान भावुक हुईं सोनिया गांधी: प्रियंका ने गले लगाकर संभाला। सोनिया बोलीं- राजीव गांधी के निधन के बाद टूट गई थी, राहुल और प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला।

🔶 एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल दाखिल किए। मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त अलग-अलग जवाब दें।

🔶 भारत बना रहा छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान: दावा है कि यह अमेरिकी एफ-35 से भी बेहतर होगा। वर्ष 2030 तक पहली उड़ान संभव, ऐसा करने वाला भारत दुनिया का छठा देश बन सकता है।

🔶 चारधाम यात्रा का समापन, श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड: पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन।

🔶 दिल्ली हाईकोर्ट का रेलवे को निर्देश: बड़े आयोजनों से पहले समन्वय अधिकारी नियुक्त करें और व्यवस्थाओं का पूरा रिकॉर्ड रखें।

🔶 चीन ने बनाई 19 यात्रियों वाली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग मशीन: दावा है कि यह विमान 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम होगा।

🔶 IND vs NZ टेस्ट सीरीज: अभ्यास मैच नहीं खेलने के बावजूद ऋषभ पंत पर टीम प्रबंधन का भरोसा बरकरार। टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फैसला।

🌺 आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो।

सुप्रभात! जय गोमाता! जय श्रीकृष्ण!

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579