कुल्लू जिला की ग्राम पंचायत देहुरीधार ने समाजसेवी महेंद्र सिंह पालसरे को किया सम्मानित

Share this post

सम्मान मिलने पर पालसरे ने पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शैंशर कोठी की जनता का जताया आभार
देवभूमि न्यूज 24
कुल्लू। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत देहुरीधार की जनता एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा देवभूमि न्यूज 24 के ब्यूरो तथा समाजसेवी महेंद्र सिंह पालसरे को सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर महेंद्र सिंह पालसरे ने पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शैंशर कोठी की समस्त जनता का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।

महेंद्र सिंह पालसरे ने कहा कि ग्राम पंचायत देहुरीधार के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गर्व, खुशी और भावुकता का विषय है। लोगों द्वारा मिले इस स्नेह, मान-सम्मान और अपनत्व को वह हमेशा याद रखेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का प्यार, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ पंचायत के सभी सम्मानित ग्रामीणों और शैंशर कोठी की जनता ने जो स्नेह एवं सम्मान दिया है, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं।

पालसरे ने कहा कि जनता का यह प्यार और विश्वास उन्हें भविष्य में भी पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने तथा समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

अंत में उन्होंने ग्राम पंचायत देहुरीधार के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शैंशर कोठी की जनता का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
देवभूमि न्यूज 24 परिवार की ओर से पाल्सरे जी को बहुत बहुत बधाई

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579