देवभूमि न्यूज 24 | साहित्य एवं रचनात्मकता
19 नवंबर। देश की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर पूरा देश उनके अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन कर रहा है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास में नारी शक्ति, वीरता और देशभक्ति की अमर प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
इसी गौरवशाली इतिहास और वीरांगना के अदम्य साहस को अपनी कविता ‘झांसी की रानी’ के माध्यम से कवयित्री ममता सक्सेना चित्रांश ने भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया है। कविता में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर रणभूमि में उनके पराक्रम, पुत्र दामोदर राव को पीठ पर बांधकर युद्ध करने और झांसी की रक्षा के संकल्प को खूबसूरती से उकेरा गया है।
झांसी की रानी
बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।
झांसी की रानी, वीरता की शान थी,
बचपन से ही जिसकी तलवार पहचान थी।
घोड़े पर चढ़कर जब वो रण में आई,
दुश्मनों की सेना भी थर-थर कांप गई।
पीठ पर दामोदर, हाथ में तलवार,
देश के लिए लड़ी, वो सच्ची वीरांगना महान।
“मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी” – गूंजा था नारा,
आज भी हर दिल में बसा है वो उजियारा।
नारी शक्ति की वो अमर मिसाल है,
रानी लक्ष्मीबाई, भारत का स्वाभिमान है।
वीरांगना को शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि..!
रचनाकार: ममता सक्सेना चित्रांश
स्थान: कोसीकलां, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
कवयित्री की यह रचना नई पीढ़ी को देशभक्ति, साहस, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। रानी लक्ष्मीबाई का जीवन सदैव भारतीय इतिहास में वीरता और बलिदान की अमिट गाथा बनकर याद किया जाता रहेगा।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








